सैनिटाइजेशन के दौरान बिगड़ी हालत, हुई सफाई कर्मचारी की मौत।

हरिद्वार से अरविंद गोयल की रिपोर्ट।


हरिद्वार (उत्तराखंड)। हरिद्वार में नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी वह भूमानंद अस्पताल में भर्ती था। चार दिन पहले ही ज्वालापुर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन करते हुए कर्मचारी की तबियत खराब हो गयी थी। नगर निगम हरिद्वार के सफाई कर्मचारी ऋषिपाल पुत्र सौराज निवासी पुल जटवाड़ा बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर लगातार सैनिटाइजेशन कराने के साथ साथ सफाई कार्यों में भी लगा हुआ था उसकी डयूटी ज्वालापुर में लगी हुई थी। और इसके साथ यह भी बताया जाता है कि चार दिन पहले ऋषिपाल की तबियत खराब हो गयी थी बार बार उल्टी करने पर उन्हें भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहायक नगर आयुक्त श्री उत्तम सिंह नेगी जी ने यह बताया है कि शनिवार को सफाई कर्मचारी ऋषिपाल की मृत्यु हो गयी।